एक पुलिसवाला एक गोल्फ कोर्स को देखते हुए एक पार्किंग का मुआयना कर रहा था। उसने देखा कि एक कार में एक युगल धीमी रोशनी में है, उनमें से एक युवा ड्राईवर की सीट पर बैठकर कम्प्यूटर की पत्रिका पढ़ रहा है और स्त्री पीछे की सीट पर बैठकर बुनाई कर रही है। उसने अपनी जाँच-पड़ताल रोक दी और उनकी कार के पास जाकर खिड़की खटखटाई। लड़के ने देखा, शीशा नीचे उतारा और पूछा, “कहिए ऑफिसर?”
“आप क्या कर रहे हैं?” पुलिसवाले ने पूछा। “आपको कैसा दिख रहा है?” युवक ने उत्तर दिया। “मैं पत्रिका पढ़ रहा हूँ।” ऑफिसर ने पीछे बैठी स्त्री की ओर इशारा करके पूछा “वह क्या कर रही है?” युवक ने कंधे उचकाते हुए उत्तर दिया, “वह क्या करती हुई दिख रही है? वह बुनाई कर रही है।”
“और तुम्हारी उम्र कितनी है?” ऑफिसर ने युवक से पुनः पूछा। “मैं 19 साल का हूँ,” उसने उत्तर दिया। “और उस लड़की की उम्र कितनी है?” ऑफिसर ने पूछा। युवक ने अपनी घड़ी देखी, “जो भी हो, पर अब लगभग बारह मिनटों में वह सोलह साल की हो जाएगी।”