ऱे की मृत्यु हो जाती है, और वह स्वयं को स्वर्ग के सुनहरे द्वार पर पाता है। संत पीटर उससे कहते हैं कि वह स्वर्ग में प्रवेश नहीं पा सकता क्योंकि उसने आय कर के मामले में धोखाधड़ी की। स्वर्ग में घुसने का केवल एक ही रास्ता है कि उसे एक भद्दी और बेकार सी स्त्री के साथ सोना होगा, और ऐसा उसे पाँच वर्षों तक करना होगा।
ऱे निर्णय लेता है कि स्वर्ग में प्रवेश होने के लिए यह एक छोटा सा मूल्य है, सो वह इसे चुकाएगा। इसलिए वह उस महिला के साथ समय बिताने लगता है, और खुश होने का दिखावा करता है। जब वह उसके साथ चल रहा होता है, तो देखता है कि उसका मित्र मारकस उससे आगे जा रहा है, और उसकी साथ और भी भद्दी स्त्री है। जब वह उससे पूछता है कि क्या माज़रा है, मारकस उत्तर देता है, “मैंने आयकर में हेरफेर करके सरकार के साथ घोटाला किया और काफी धन हड़प किया।” दोनों एक-दूसरे की स्थिति समझ जाते हैं, और सहमति में सर हिलाते हैं कि अगर हम साथ में रहें तो समय आसानी से काट सकते हैं।
अब मारकस, ऱे और उनकी दोनों भद्दी स्त्रियाँ हभी साथ में अपनी धुन में चले जा रहे हैं, तभी उन्हें एक व्यक्ति दिखता है जो उनके पुराने मित्र रसेल की भाँति दिखता है। यह आदमी एक बेहद ही ख़ूबसूरत स्त्री के साथ है।
वे दोनों आश्चर्यचकित हो जाते हैं, और ऱे उसके पास पहुँचता है, तो उसे पता चलता है कि वह उसका मित्र रसेल ही है। वे उससे पूछते हैं कि यह कैसे हुआ कि वह इतनी ख़ूबसूरत स्त्री के साथ है, जबकि ये भद्दी औरतों के साथ। रसेल उत्तर देता है, “मुझे कुछ नहीं पता, पर मुझे बिल्कुल भी शिक़ायत नहीं है। यह मेरे लिए बिल्कुल मज़ेदार अनुभव है, और मैंने इन पाँच सालों में ज़बर्दस्त ढंग से सेक्स का मज़ा लिया, जो भी एक पुरुष चाह सकता है। पर मैं बस एक ही बात नहीं समझ पा रहा हूँ कि जब भी हम सेक्स कर चुकते हैं, तो वह उठकर ख़ुद ही भुनभुनाती है कि “इस आय कर का बेड़ा गर्क़ हो!”